Hardoi : हरदोई में अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित, बढ़े हुए मानदेय के चेक पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे
मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के बाद मंचासीन अतिथियों ने चयनित अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय राशि के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जनपद के बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए शिक्षा विभाग की सराहना की और अनुदेशकों के संघर्षों
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों के मानदेय में 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रति माह की ऐतिहासिक वृद्धि के उपलक्ष्य में एक भव्य अनुदेशक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसका सीधा प्रसारण हरदोई जनपद के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाया गया।
हरदोई के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी और वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरालीखेड़ा के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अजित सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के बाद मंचासीन अतिथियों ने चयनित अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय राशि के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जनपद के बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए शिक्षा विभाग की सराहना की और अनुदेशकों के संघर्षों को याद करते हुए उनके प्रयासों को सराहा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने शिक्षकों से अभिभावकों का सहयोग लेकर शिक्षा अभियान को सफल बनाने की अपील की। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बच्चों की सुचारू शिक्षा के लिए अनुदेशकों को साधुवाद दिया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चल रहे कार्यों की प्रशंसा की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अजित सिंह ने मानदेय बढ़ने पर सभी अनुदेशकों को बधाई दी और ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत अभियान के तहत जिले की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव, अनिल कुमार झा, राम कुमार द्विवेदी, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार, डी एल राणा, राजेश राम, संतोष कुमार सिंह सहित जिला समन्वयक और बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्र व श्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला समन्वयक राहुल दुबे, नीलेश सिंह, बीना वर्मा और एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान और जलपान के साथ हुआ।
You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना
What's Your Reaction?




