Hardoi: कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने बनाई लूट की कहानी: बोला- मां से बदमाश 2 लाख रुपए छीन गए, सीसीटीवी से पकड़ा गया झूठ। 

थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उधारी के रुपये चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने शुक्रवार की रात मामले का खुलासा

By INA News Desk
May 16, 2026 - 14:15
29 Views
Hardoi: कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने बनाई लूट की कहानी: बोला- मां से बदमाश 2 लाख रुपए छीन गए, सीसीटीवी से पकड़ा गया झूठ। 
कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने बनाई लूट की कहानी: बोला- मां से बदमाश 2 लाख रुपए छीन गए, सीसीटीवी से पकड़ा गया झूठ। 

सांडी। थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उधारी के रुपये चुकाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने शुक्रवार की रात मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने कर्ज चुकाने और संपत्ति में हिस्सा न देने के लिए यह साजिश रची थी।मल्लावां थाना क्षेत्र निवासी श्रीराम ने 14 मई को सांडी तिराहे के पास लूट की सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि घटना 13 मई की शाम को हुई थी, लेकिन उसने तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 को इसकी जानकारी नहीं दी थी।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में सामने आया कि श्रीराम की मां कुंवारा देवी ई-रिक्शे से गिरी थीं, लेकिन उनके साथ बैग छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरने के दौरान कुंवारा देवी के पास से 2.10 लाख रुपये से भरा बैग गिर गया था, जिसे मौका पाकर श्रीराम ने उठा लिया था। पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।पुलिस ने बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी रिक्शा चालक हंसराम से भी पूछताछ की। हंसराम ने बताया कि 14 मई को श्रीराम उसके घर आया था और उसे थाने में लूट की तहरीर देने की बात कहकर झूठी गवाही देने को कहा था।सीओ ने बताया कि श्रीराम से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उस पर भारी कर्ज था और वह अपने भाई व अन्य को संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था। इसी वजह से उसने 2.10 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दी थी।पुलिस ने पुष्टि की है कि श्रीराम के साथ किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं हुई है। इस कृत्य के लिए श्रीराम का चालान किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow