Hardoi: पिता ने पुत्र पर लूट का आरोप लगायाः पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला, पिता-पुत्र गिरफ्तार।

थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपने छोटे पुत्र पर 22 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया गया।पुलिस जांच में यह मामला फर्जी

By INA News Desk
May 23, 2026 - 10:50
42 Views
Hardoi: पिता ने पुत्र पर लूट का आरोप लगायाः पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला, पिता-पुत्र गिरफ्तार।
पिता ने पुत्र पर लूट का आरोप लगायाः पुलिस जांच में मामला फर्जी निकला, पिता-पुत्र गिरफ्तार।

सांडी। थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपने छोटे पुत्र पर 22 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया गया।पुलिस जांच में यह मामला फर्जी पाया गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता पिता और उसके बड़े पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव निवासी जितेंद्र ने बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे डायल 112 पर फोन कर शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके छोटे पुत्र श्याम प्रताप ने सांडी थाना क्षेत्र के बम्हटापुर चिल्लौर गांव में उनसे 22 हजार रुपये लूट लिए। जितेंद्र ने बताया कि वह कंबाइन मशीन चलाते हैं और वसूली के लिए अपने बड़े पुत्र शिवप्रताप के साथ वहां गए थे।शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने पाया कि लूट का यह आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी था। सांडी के प्रभारी निरीक्षक वसंत राम ने बताया कि झूठी सूचना देने के आरोप में जितेंद्र और उनके बड़े पुत्र शिव प्रताप को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जितेंद्र ने एक सप्ताह पहले अपने पुत्र श्याम प्रताप और उनकी पत्नी सुधा को घर से निकाल दिया था। इस संबंध में श्याम प्रताप की पत्नी सुधा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने सास-ससुर और जेठ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसी पारिवारिक विवाद और दहेज उत्पीड़न की शिकायत के कारण जितेंद्र ने अपने छोटे पुत्र पर साजिश के तहत लूट का झूठा आरोप लगाया था।

Also Read- Hardoi: हरदोई में हीटवेव का अलर्ट: डीएम अनुनय झा की अपील, दोपहर में घर से निकलने से बचें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow