Hardoi: सवायजपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

थाना सवायजपुर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार

By INA News Desk
Apr 28, 2026 - 18:17
46 Views
Hardoi: सवायजपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।
सवायजपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी राजवीर ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपने भाई सोमपाल और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आभूषण गिरवी रखने शाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में सैदापुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और आभूषण व मोबाइल फोन लूट लिए।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितेश उर्फ छोटू सिंह निवासी फर्रुखाबाद और सुनील निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पीली धातु की नथ, एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछुआ बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी 6 अप्रैल को तीन आरोपियों को मोबाइल फोन, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 13 अप्रैल को एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi : मझिला पुलिस ने गोली चलाने वाले मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow