Lucknow: उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षता में आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर। 

उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आज इन्दिरा भवन, लखनऊ में मासिक उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक

Apr 28, 2026 - 18:09
44 Views
Lucknow: उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षता में आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर। 
उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षता में आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर। 

लखनऊ: उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आज इन्दिरा भवन, लखनऊ में मासिक उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग के सदस्यगण की उपस्थिति में उ0प्र0 सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में प्रदेश के विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्ध-घुमन्तू समुदायों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान एवं कल्याण हेतु ‘उत्तर प्रदेश घुमन्तू विकास बोर्ड’ का गठन किये जाने के सम्बन्ध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अपेक्षित अभिमत/परामर्श के सन्दर्भ में आयोग ने विचार-विमर्श उपरान्त सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गयी।

अध्यक्ष श्री वर्मा ने राष्ट्रªीय पिछड़ा वर्ग आयोग से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभाग एवं उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग तक पहंुचाने हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Also Read- योगी आदित्यनाथ का बंगाल में हमला: बोले— TMC के गुंडों में जान बचाने की होड़, BJP के समर्थन में गरजे सीएम योगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow