Hardoi: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई।
थाना टडियावां पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं
हरदोई। थाना टडियावां पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां द्वारा थाना टडियावां में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि गांव पीलवानखेड़ा निवासी राघवेन्द्र उर्फ रविन्द्र ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 169/2026 दर्ज किया। जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2)/74 के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 एवं 9M/10 को भी शामिल किया गया।
थाना टडियावां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राघवेन्द्र उर्फ रविन्द्र पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम पीलवानखेड़ा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रितेश चौधरी और हेड कांस्टेबल पवन सिंह शामिल रहे।
Also Read- Hardoi: पीएम कार्यक्रम को लेकर ड्रोन व यूएवी उड़ाने पर रोक, 5 किमी दायरा नो-फ्लाइ ज़ोन घोषित।
What's Your Reaction?









