Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार। 

थाना कछौना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस

Apr 28, 2026 - 18:35
45 Views
Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार। 
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार। 

हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को वादी अंकित कुमार निवासी ग्राम निर्मलपुर, थाना कछौना ने तहरीर देकर बताया कि पुष्पेन्द्र कुमार निवासी ग्राम फार्मखेड़ा ने ट्रैक्टर से उसके भाई अनुप को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के आधार पर थाना कछौना में मुकदमा संख्या 124/26 धारा 281/125बी/105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा में आवश्यक संशोधन भी किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पुष्पेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज रहा है। थाना कछौना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read - Hardoi: पीएम कार्यक्रम को लेकर ड्रोन व यूएवी उड़ाने पर रोक, 5 किमी दायरा नो-फ्लाइ ज़ोन घोषित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow