Hardoi: धर्म परिवर्तन के प्रलोभन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइबल बांटकर कराया जा रहा था मतांतरण

थाना टड़ियावां पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों

Jun 8, 2026 - 17:40
23 Views
Hardoi: धर्म परिवर्तन के प्रलोभन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइबल बांटकर कराया जा रहा था मतांतरण
धर्म परिवर्तन के प्रलोभन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बाइबल बांटकर कराया जा रहा था मतांतरण

हरदोई। थाना टड़ियावां पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर हिंदू धर्म के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा बाइबल वितरित करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम पनिहैय्या निवासी अल्केश सिंह पुत्र सुनील सिंह ने 7 जून 2026 को थाना टड़ियावां में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के सहमत नगर निवासी राम सिंह तथा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के रोहतापुर निवासी रामप्रवेश समेत अन्य लोगों द्वारा हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने के लिए लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा था और बाइबल की किताबें बांटी जा रही थीं।

तहरीर के आधार पर थाना टड़ियावां में मुकदमा संख्या 281/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राम सिंह पुत्र श्रीकृष्ण और रामप्रवेश पुत्र आशाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इम्तियाज हुसैन, उपनिरीक्षक व्यास यादव, उपनिरीक्षक विक्रांत गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow