Amroha: मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार। 

अमरोहा में पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के

By INA News Desk
May 18, 2026 - 10:50
128 Views
Amroha: मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार। 
मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार। 

अमरोहा में पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के कालाखेड़ा जंगल में पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के कालाखेड़ा जंगल में पुलिस ने अपहरण की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।घटना के दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, थाना रजबपुर में दर्ज अपहरण के मामले में दीपांशु चौहान की तलाश की जा रही थी, जिसे आरोपी कालाखेड़ा के जंगल में लेकर छिपे हुए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विजेन्द्र सिंह प्रजापति और धर्मेन्द्र को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि योगेश पाल उर्फ रवि को मौके से ही पकड़ लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई सफेद फ्रॉन्क्स कार बरामद की है। फरार आरोपी झम्मन की तलाश जारी है। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

Also Read- मुजफ्फरनगर में पहचान छिपाकर नाबालिग का अपहरण करने वाले शातिर की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow