Pilibhit: पुलिस और शिकारियों में हुई मुठभेड़, पांच शिकारी गिरफ्तार, शिकारियों के पास मिले अवैध हथियार।
पुलिस और वन्य जीव का शिकार कर फरार चल रहे शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने पांच आरोपी अभियुक्त शिकारियों
रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह
- दो शिकारियों के पैर में लगी गोली,शिकारियों के पास मिले अवैध हथियार
- शिकारियों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल में वन्य जीव का किया था शिकार
पीलीभीत में पुलिस और वन्य जीव का शिकार कर फरार चल रहे शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने पांच आरोपी अभियुक्त शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए।वहीं दो शिकारियों के पैर में गोली लग गई। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल में 15 अप्रैल को वन्यजीव का शिकार कर फरार चल रहे थे आरोपी। माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
माधोटांडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वन्य जीव का शिकार कर फरार चल रहे चार शिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल सेल्हा मजार के पास मौजूद है। सूचना पर माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल सिंह ने उप निरीक्षक मो0 सैफ,उप निरीक्षक मनोज कुमार,हेड कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल अंकुर सिंह और कांस्टेबल संतोष कुमार के साथ शिकारियों को पकड़ने के लिए जंगल में घेराबंदी कर दी। पुलिस से घिरते हुए देखकर आरोपी अभियुक्त शिकारियों ने पुलिस फोर्स के ऊपर फायरिंग कर दी जिस पर आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें अमरजीत सिंह पुत्र भजन सिंह और हरपाल उर्फ जसपाल उर्फ पालू पुत्र रतन सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा पीलीभीत को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जिनको प्रथमिक उपचार हेतु सीएचसी माधोटांडा भेजा गया। आरोपी शिकारी जसपाल सिंह के पास से पुलिस ने अवैध 12 बोर की बंदूक बरामद की।
इसी दौरान दो अन्य बदमाशों द्वारा मौके का फायदा उठाकर जंगल में भागने का प्रयास किया गया जिसका पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त मुख्तियार सिंह पुत्र रतन सिंह, बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा पीलीभीत के कब्जे से एक अवैध शस्त्र 315 बोर,दो जिंदा कारतूस एक खोखा बरामद किया गया। वहीं थाना माधोटांडा क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल के पास से अन्य वांछित आरोपी शिकारी सतनाम सिंह पुत्र हरदत्त सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा पीलीभीत को भी गिरफ्तार कर लिया। माधोटांडा पुलिस ने सभी आरोपी अभियुक्त शिकारियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
माधोटांडा पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा।
पहले भी एक आरोपी शिकारी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर भेजा था जेल माधोटांडा पुलिस ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल में वन्य जीव का शिकार करने वाले आरोपी शिकारी हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा पीलीभीत को 21 मई 2026 की रात्रि मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज था।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल में जंगली सुअर का शिकारियों ने किया था शिकार
15 अप्रैल की रात्रि में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बराही जंगल में कुछ शिकारियों ने संरक्षित वन्यजीव (जंगली सूअर) का शिकार किया था जिनको पकड़ने का प्रयास वनविभाग के अधिकारियों ने किया था जिस पर शिकारियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग थी। वन विभाग ने जिसका मुकदमा आरोपी शिकारी हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह और बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा पीलीभीत एवं अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया था। विवेचना के दौरान हरपाल सिंह पुत्र रतन सिंह, मुख्तियार सिंह पुत्र रतन सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र भजन सिंह, सतनाम सिंह पुत्र हरदत्त सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा के नाम प्रकाश में आए थे।
What's Your Reaction?









