सम्भल में मासूमों की हैवानियत: मामूली कहासुनी बनी दरिंदगी, छात्र के गुप्तांग में पेन डालकर किया गंभीर घायल।

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बनियाठेर थाना क्षेत्र में

Apr 25, 2026 - 18:45
71 Views
सम्भल में मासूमों की हैवानियत: मामूली कहासुनी बनी दरिंदगी, छात्र के गुप्तांग में पेन डालकर किया गंभीर घायल।
सम्भल में मासूमों की हैवानियत: मामूली कहासुनी बनी दरिंदगी, छात्र के गुप्तांग में पेन डालकर किया गंभीर घायल।

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बनियाठेर थाना क्षेत्र में पांचवी कक्षा के मासूम बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि क्लास के ही तीन नाबालिग छात्रों ने अपने साथी को खेत में ले जाकर उसके साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं।

पीड़ित छात्र को जबरन उल्टा कर उसके गुप्तांग में पेन घुसा दिया गया, जिससे उसकी आंत में गंभीर चोट आ गई। दर्द से कराहते हुए बच्चे को आनन-फानन में परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उसकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों की यह हरकत किसी भी तरह से सामान्य नहीं है और इसके पीछे कड़ी साजिश या गलत संगत हो सकती है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी छात्र के परिजनों ने मामले को झूठा बताया है। यह घटना न सिर्फ समाज बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर इतनी कम उम्र में बच्चों के भीतर इतनी क्रूरता कैसे पैदा हो रही है।

Also Read- नशे के सौदागरों पर चला कानून का डंडा: गुजरात में 384 करोड़ की हेरोइन तस्करी के दोषी 6 पाकिस्तानियों को उम्रकैद जैसी सजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow