Hardoi: कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 मई से शुरू होगा 38 दिवसीय निःशुल्क कोर्स। 

निदेशक, बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) विक्रांत ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के

By INA News Desk
Apr 25, 2026 - 18:07
137 Views
Hardoi: कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 मई से शुरू होगा 38 दिवसीय निःशुल्क कोर्स। 
कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 मई से शुरू होगा 38 दिवसीय निःशुल्क कोर्स। 

हरदोई। निदेशक, बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) विक्रांत ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए कंप्यूटर टैली (Assistant Bookkeeper) का 38 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 02 मई 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को टैली सॉफ्टवेयर के संचालन का पूर्ण ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही जीएसटी रिटर्न फाइलिंग, एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट एवं बेसिक कंप्यूटर की भी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे प्रशिक्षार्थी रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान आवास और भोजन की व्यवस्था संस्थान द्वारा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान तैयार करना, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना तथा बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

निदेशक ने बताया कि संस्थान प्रशिक्षार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अधिकतम 5 लाख रुपये तक के ब्याज रहित ऋण दिलाने में भी सहायता प्रदान करता है, जिससे वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे शीघ्र आवेदन करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9044801001 एवं 7379969627 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read- Lucknow: RTE- शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर योगी सरकार सख्त, 25 अप्रैल तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow