Sambhal: असमोली में पुलिस-गोतस्कर मुठभेड़, SHO घायल; बदमाश इमरान के पैर में लगी गोली, दो साथी फरार

जनपद सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में थाना प्रभारी

Jul 15, 2026 - 17:15
120 Views
Sambhal: असमोली में पुलिस-गोतस्कर मुठभेड़, SHO घायल; बदमाश इमरान के पैर में लगी गोली, दो साथी फरार
असमोली में पुलिस-गोतस्कर मुठभेड़, SHO घायल; बदमाश इमरान के पैर में लगी गोली, दो साथी फरार

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में थाना प्रभारी (SHO) घायल हो गए, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पुलिसकर्मी और आरोपी दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) असमोली में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कुलदीप सिंह ने बताया कि असमोली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान मढ़न चौकी के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ की स्थिति बन गई। इस दौरान थाना प्रभारी घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान इमरान (लगभग 30 वर्ष) निवासी थाना मैनाठेर क्षेत्र के रूप में की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इमरान के खिलाफ पहले से पशु क्रूरता और गोवंश संबंधी मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। एएसपी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान इमरान के दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Also Read- मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मदरसा संचालक समेत दो पर मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow