विश्व युवा कौशल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव

Jul 15, 2026 - 17:07
35 Views
विश्व युवा कौशल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया 
विश्व युवा कौशल दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव के निर्देशन में विश्व युवा कौशल दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के माध्यम से छात्रों को किया जागरूक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव मति ममता पन्त के निर्देशन में विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाजपुर में प्रधानाचार्य राजीव पुष्पांकर की अध्यक्षता में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव पुष्पांकर ने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस हर वर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। 

यह दिवस युवाओं को रोजगार,  सम्मानजनक कार्य और उद्यमिता के लिए आवश्यक व्यावसायिक व तकनीकी कौशल से लैस करने के रणनीतिक महत्व को उजागर करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में युवाओं के कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 15 जुलाई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। भारत में युवाओं को कुशल बनने के लिए स्किल इंडिया मिशन और राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन जैसी योजनाएं चल रही हैं। राजकीय आईटीआई बाजपुर में प्रवेश 2026 प्रारंभ हो चुके हैं छात्र फिटर,इलेक्ट्रीशियन,मशीनिस्ट,टर्नर,आर. ए.सी.टेक्नीशियन, टूल एंड डाई मेकर,ऑटो बॉडी पेंटिंग, वेल्डर, प्लंबर, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी आदि ट्रेड प्रशिक्षण हेतु में प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही बताया कि महिलाओं के लिए 30% आरक्षण की सुविधा तथा अनुसूचित जाति जनजाति के प्रशिक्षार्थियों को छात्रवृत्ति समाज कल्याण से तथा ओबीसी के प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से प्रदान की जाती है। इस दौरान पराविधिक कार्यकर्ता रूना पारुल, संगीता,अशोक कुमार सिंह,विजय चौहान, क्रांतिकुमार रौतेला आदि मौजूद रहे।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow