शोकानगला में चोरी: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, ₹60 हजार नकदी व सोने के आभूषण ले उड़े

केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शौकानगला में देर रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है जानकारी के अनुसार अज्ञात

Jul 15, 2026 - 16:57
31 Views
शोकानगला में चोरी: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, ₹60 हजार नकदी व सोने के आभूषण ले उड़े
शोकानगला में चोरी: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, ₹60 हजार नकदी व सोने के आभूषण ले उड़े

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर l केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शौकानगला में देर रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर  घर में घुस गए और घर में रखे करीब 60,000 की नकदी तथा लगभग 1 से 1.5 तोला सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए l चोरी की घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया l केलाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की सीसीटीवी फुटेज खागाले ले जा रहे हैं जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे l घटना का पता सुबह परिवार के जागने पर चला जिसके बाद घर में सामान बिखरा मिला l पीड़ित मोहन सिंह ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुलासा करने की मांग कीl

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow