अमरोहा में एक्सपायरी नमकीन का जाल बेनकाब: 3 क्विंटल जहरीला स्टॉक सील, आरोपी पर कार्रवाई शुरू। 

अमरोहा में एक्सपायरी नमकीन का खतरनाक खेल बेनकाब हुआ है जहां गांव गांव लोगों को जहर परोसा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग

By INA News Desk
Apr 24, 2026 - 15:52
107 Views
अमरोहा में एक्सपायरी नमकीन का जाल बेनकाब: 3 क्विंटल जहरीला स्टॉक सील, आरोपी पर कार्रवाई शुरू। 
अमरोहा में एक्सपायरी नमकीन का जाल बेनकाब: 3 क्विंटल जहरीला स्टॉक सील, आरोपी पर कार्रवाई शुरू। 

अमरोहा में एक्सपायरी नमकीन का खतरनाक खेल बेनकाब हुआ है जहां गांव गांव लोगों को जहर परोसा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में करीब 3 क्विंटल एक्सपायरी नमकीन और स्नैक्स बरामद कर सील किए गए हैं। आरोपी कलीम पर पुराने सामान को नए पैकेट में भरकर बेचने का आरोप है। फिलहाल नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जनपद अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी नमकीन, चिप्स, कुरकुरे और नूडल्स के पैकेट बरामद किए।जांच में सामने आया कि एक्सपायरी नमकीन को पैकेट से निकालकर खुले में गांवों के बाजारों में बेचा जा रहा था इतना ही नहीं, कुछ उत्पादों को नए रैपर में पैक कर दोबारा बाजार में उतारा जा रहा था। छापेमारी के दौरान करीब ढाई से तीन क्विंटल नमकीन बरामद की गई जिसकी कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है पूरे माल को गोदाम में बंद कर सील कर दिया गया है।मौके पर कलीम पुत्र छंगा नाम का व्यक्ति सामने आया है जो कथित तौर पर एक्सपायरी सामान खरीदकर उसे दोबारा बाजार में बेच रहा था बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से यह धंधा चल रहा था।सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की आरोपी को नोटिस जारी किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह सामान कहां से लाया जा रहा था।विशेषज्ञों के मुताबिक एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है इससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ संदेश दिया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग विनय अग्रवाल ने बताया की अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया में हमारे हमारे खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी किसी बीच मनोज कुमार ने देखा कि एक गोदाम में काफी मात्रा में उन्होंने हमें तत्काल सूचना दी जिस पर हमने तुरंत वहां पर अपनी टीम निरीक्षण के लिए भेजी निरीक्षण में पाया गया कि करीबन सात आठ लाख रुपए का माल रखा हुआ है उसमें काजू कतली के पैकेट संख्या 400 की कीमत 1लाख 40 हज़ार के करीब जिसमें 200 पैकेट नूडल्स और चिप्स आदि सामान बरामद हुआ है जिसकी टोटल कीमत लगभग 8 लाख बताई जा रही है। यह एक्सपायरी माल को खोलकर अलग पैकिंग में दोबारा पैक किया करते थे जिस पर नई डेट लिखकर बाजार में अन्य जगहों पर सप्लाई क्या करते थे।पकड़ के माल को सीज कर दिया गया है मानव को के अनुसार आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। 

Also Read- कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'नारीवाद का ध्वजवाहक', विपक्ष की आपत्तियों पर तीखा पलटवार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow