Amroha: अमरोहा में ईरान के सबसे बड़े नेता स्वर्गीय खामेनई के लिए शोक सभा, प्रतिनिधि को सौंपे गए ताजीयत,नामे। 

अमरोहा में ईरान के सुप्रीम लीडर से जुड़ी शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के मोहल्ला दानिशमंदान स्थित आजाखाना वज़ीर उल

Apr 11, 2026 - 13:30
78 Views
Amroha: अमरोहा में ईरान के सबसे बड़े नेता स्वर्गीय खामेनई के लिए शोक सभा, प्रतिनिधि को सौंपे गए ताजीयत,नामे। 

अमरोहा में ईरान के सुप्रीम लीडर से जुड़ी शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के मोहल्ला दानिशमंदान स्थित आजाखाना वज़ीर उल निशा में बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे।

इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि आयतुल्लाह डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही भी मौजूद रहे।शोक सभा में विभिन्न अंजुमनों और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेते हुए अपने अपने संगठनों की ओर से ताजीयत नामे शोक पत्र पेश किए, जिन्हें प्रतिनिधि को सौंपा गया। माहौल गमगीन रहा और लोगों ने खामेनई के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मजलिस के दौरान उनके जीवन, विचारों और योगदान को याद किया गया, वहीं एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

Also Read- व्हाइट हाउस का बड़ा यू-टर्न: ट्रंप ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को माना 'व्यावहारिक', युद्ध पर लगी रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow