Amroha: जूस के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, दरोगा ने सरेआम बेरहमी से पीटा; घटना CCTV में कैद। 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से पुलिस की दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वर्दी के रौब में एक दरोगा ने बीच चौराहे पर जमकर

By INA News Desk
Mar 12, 2026 - 11:09
108 Views
Amroha: जूस के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, दरोगा ने सरेआम बेरहमी से पीटा; घटना CCTV में कैद। 
CCTV मे कैद दरोगा व दूकान से नारियल भरते होमगार्ड, सागर ( पीड़ित दुकानदार)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से पुलिस की दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वर्दी के रौब में एक दरोगा ने बीच चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि जूस पीने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो दरोगा आपा खो बैठा और सरेआम दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि मारपीट करने के बाद दरोगा ने ठेले पर रखे नारियल भी दो होमगार्डों की मदद से अपनी गाड़ी में भरवा लिए और थाने ले गया। दरोगा की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक गरीब ठेले वाले के साथ दुर्व्यवहार का आरोप दरोगा ईशम सिंह पर लगा है। जानकारी के मुताबिक दरोगा ने जूस पीने के बाद जब ठेले वाले ने पैसे मांगे तो वह नाराज हो गए। आरोप है कि गुस्से में आकर उन्होंने ठेले पर रखे नारियल अपनी गाड़ी में भरवा लिए।

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में पुलिस की गाड़ी में एक होमगार्ड नारियल रखते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जब इस मामले में होमगार्ड से बातचीत की गई तो उसने कहा कि दरोगा के कहने पर ही नारियल गाड़ी में रखवाए गए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित ठेले वाले के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि एक पुलिसकर्मी ने एक गरीब ठेले वाले के साथ इस तरह का व्यवहार किया हो।

वहीं पीड़ित सागर का आरोप है कि जूस के पैसे मांगने पर दरोगा ने उसे थप्पड़ मारा और उसकी दुकान पर रखे नारियल दोनों होमगार्डों की मदद से गाड़ी में भरकर ले गए। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि उसे भी थाने ले जाया गया था, जहां कुछ समय बाद छोड़ दिया गया।

फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी दरोगा या पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read- होर्मुज स्ट्रेट का संकट: 33 किमी का यह रास्ता दुनिया के 20% तेल का मार्ग, ईरान युद्ध से बंदी का खतरा बढ़ा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow