Amroha : संभल सीओ विवाद पर राकेश टिकैत की दो टूक, बोले दूसरे देशों से पहले अपने देश की चिंता करें

उनका कहना था कि जब देश के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तभी हालात से बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा। उन्होंने डीजल पेट्रोल और गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता जताई। टि

Mar 15, 2026 - 21:33
 0  4
Amroha : संभल सीओ विवाद पर राकेश टिकैत की दो टूक, बोले दूसरे देशों से पहले अपने देश की चिंता करें
Amroha : संभल सीओ विवाद पर राकेश टिकैत की दो टूक, बोले दूसरे देशों से पहले अपने देश की चिंता करें

अमरोहा जनपद के अलीपुर कलां गांव पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने संभल में सीओ द्वारा ईरान के मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर दी गई चेतावनी और उस पर चल रही राजनीतिक टिप्पणियों के बीच बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को सबसे पहले अपने देश में क्या हो रहा है, इस पर ध्यान देना चाहिए। दूसरे देशों में क्या हो रहा है, उससे ज्यादा जरूरी अपने देश की स्थिति को समझना है। राकेश टिकैत ने कहा कि इस समय हालात चुनौतीपूर्ण हैं, इसलिए सभी को देश के साथ खड़ा होना चाहिए।

उनका कहना था कि जब देश के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तभी हालात से बेहतर तरीके से निपटा जा सकेगा। उन्होंने डीजल पेट्रोल और गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता जताई। टिकैत ने कहा कि कुछ लोग घबराकर डीजल-पेट्रोल इकट्ठा कर रहे हैं, जो सही नहीं है। अभी देश में डीजल, पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन बेवजह की चिंता और अफवाहों से लोग खुद परेशानी बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों के पास वैकल्पिक ईंधन मौजूद है और जरूरत पड़ने पर ग्रामीण चूल्हे पर भी काम चला सकते हैं, जबकि शहरों में रहने वाले लोगों के लिए गैस ज्यादा जरूरी है, इसलिए गैस की आपूर्ति पहले शहरों को मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि झूठी खबरों और अफवाहों पर भरोसा न करें और संयम बनाए रखें।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow