Amroha : अमरोहा में जमीन विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर दी

पिता भगवान दास की अक्टूबर में मौत के बाद संयोगता अपनी हिस्से की जमीन मांग रही थी। पिता सिंचाई विभाग में चपरासी थे। उनके परिवार में पत्नी हुकुम देवी, बेटा श्योरा

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 21:35
135 Views
Amroha : अमरोहा में जमीन विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर दी
Amroha : अमरोहा में जमीन विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर दी
Advertisement
Advertisement

अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव में जमीन के लालच ने भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यहां सगे भाई ने अपनी बहन संयोगता की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध हैं।

पिता भगवान दास की अक्टूबर में मौत के बाद संयोगता अपनी हिस्से की जमीन मांग रही थी। पिता सिंचाई विभाग में चपरासी थे। उनके परिवार में पत्नी हुकुम देवी, बेटा श्योराज और तीन बेटियां हैं। संयोगता (32) मुरादाबाद में नर्स थी और अविवाहित थी। विवाद के दौरान हुकुम देवी नहाने गईं तो श्योराज ने घर के अंदर चारपाई पर बैठी संयोगता के सिर पर धारदार हथियार या लोहे की रॉड से कई वार किए। हमले से संयोगता की मौके पर मौत हो गई।हुकुम देवी ने नहाकर कमरे में आकर बेटी को खून से लथपथ देखा तो चीख पुकार मचा दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी श्योराज फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन बंटवारे को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था। संयोगता बराबर हिस्सा मांग रही थी, जिसका श्योराज विरोध कर रहा था। इसी गुस्से में उसने मौका पाकर बहन पर हमला किया। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लालच ने भाई को हैवान बना दिया। ऐसी घटना गांव में कभी नहीं देखी गई।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement