Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

आलोक राज नारायण ने कहा कि साक्ष्य संकलन में फोरेंसिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाएं। डिजिटल साक्ष्य, फिंगरप्रिंट और डीएनए जैसे तरीकों से जांच मजबूत होगी। इससे दोषि

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 00:20
976 Views
Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की
Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक में वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य इकट्ठा करने और मामलों का गुणवत्ता पूर्ण तथा तेज निपटारा करने पर जोर दिया गया। विवेचकों को जरूरी निर्देश दिए गए।आलोक राज नारायण ने कहा कि साक्ष्य संकलन में फोरेंसिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाएं। डिजिटल साक्ष्य, फिंगरप्रिंट और डीएनए जैसे तरीकों से जांच मजबूत होगी। इससे दोषियों को सजा मिलने में आसानी होगी। विवेचकों को समयबद्ध रिपोर्ट तैयार करने की सलाह दी।संगोष्ठी में सर्किल के थानों से आए विवेचक शामिल हुए। उन्होंने चर्चा में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं बताईं। आलोक राज नारायण ने संसाधनों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग में वैज्ञानिक जांच को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे।

Also Click : Lucknow : खादी महोत्सव-2025 का सफल समापन, 160 उद्यमियों ने दिखाया कौशल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow