मुख्यमंत्री योगी ने पांडेयपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का किया दौरा, तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत सड़क निर्माण परियोजना

Mar 2, 2026 - 11:04
 0  11
मुख्यमंत्री योगी ने पांडेयपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का किया दौरा, तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश ।
मुख्यमंत्री योगी ने पांडेयपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल का किया दौरा, तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश ।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत सड़क निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति से अवगत होते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांडेयपुर के मेंटल हॉस्पिटल के 14.2 एकड़ जमीन पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्य की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के साथ ही निर्धारित समयावधि में कार्य को पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नियमित रूप से निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि इस मेडिकल कॉलेज में लगभग 150 एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई होगी। वर्ष 2027 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। जिसके सिविल कार्य पर लगभग 150 करोड़ की धनराशि व्यय होगा।

मुख्यमंत्री ने सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत तिलक जी की मूर्ति से भारत सेवा आश्रम तक बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बता दें कि वाराणसी नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना से 47 करोड़ रुपये लागत से छह स्मार्ट और हाईटेक सड़क बनाई जा रही है। तिलक जी की मूर्ति से भारत सेवा आश्रम तक, गोलघर चौराहा से एलटी कॉलेज तक, घंटी मिल से सिगरा थाने तक, सिगरा चौराहा से औरंगाबाद, सुंदरपुर मुख्य मार्ग से मुंशी पार्क होते हुए चेरियन हॉस्पिटल तक, रविदास गेट से ट्रॉमा सेंटर तक इन सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग 90 फीसदी काम पूरा भी हो गया है। इन सभी सड़कों के किनारे हरियाली को प्रमुखता दी जा रही है।

जिससे इन सड़कों पर फुटपाथ के साथ ही ग्रीनरी की व्यवस्था भी मिलेगी, ताकि इस सड़क के किनारे से चलने वाले लोगों को हरियाली के साथ ही वहां बैठने और रुकने की भी व्यवस्था होगी। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव एवं देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत् दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनिल पटेल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- होली है एकता और सौहार्द का प्रतीक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।