Kasganj: पटियाली इलाके में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 घायल

मेहंदी हसन नाम के एक व्यक्ति द्वारा पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जहां शनिवार की शाम लगभग 5 बजे तेज धमाके के साथ पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया , जिसमें 7 लोगों के घायल हो गए।

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 23:22
622 Views
Kasganj: पटियाली इलाके में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 घायल
Advertisement
Advertisement

गंभीर रूप से घायल 3 को जिला अस्पताल किए गए रेफर, 4 सीएचसी पटियाली भर्ती

Kasganj News INA.

जिले की पटियाली इलाके के एक गांव में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया, बारूद में हुए इस धमाके में 7 लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही एसडीएम पटियाली के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पटियाली में भर्ती कराया , जहां से गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पटियाली कोतवाली क्षेत्र के नगला किशोरी का है, जहां मेहंदी हसन नाम के एक व्यक्ति द्वारा पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जहां शनिवार की शाम लगभग 5 बजे तेज धमाके के साथ पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया , जिसमें 7 लोगों के घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस और व प्रशासनिक अधिकारियों को दी, जिसके बाद पटियाली इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि हादसे में संत सिंह पुत्र कुंवरपाल, गोपीनाथ पुत्र हरिशचंद्र , पप्पू पुत्र राजाराम, मनोज पुत्र फुलवारी, अवनीश पुत्र खुशीराम, विपिन पुत्र हुब्बलाल और आशिफ पुत्र मेंहदी हसन घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक संत सिंह , गोपीनाथ , पप्पू और मनोज की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पटियाली एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण...

Kasganj.

पटियाली के नगला किशोरी में हुए इस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना पर एसडीएम पटियाली कुलदीप सिंह और क्षेत्राधिकारी पटियाली राज कुमार पांडे मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम पटियाली ने बताया कि नगला किशोरी मैं विस्फोट की सूचना मिली थी , हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पटाखा लाइसेंस लेकर बनाए जा रहे थे, लेकिन इस बात की जांच की जा रही है कि पटाखा मानक के अनुरूप बनाए जा रहे थे या नहीं। मौके से लाइसेंस धारक फरार है, जांच में जो भी दोषी होगा , उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement