Sambhal : ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर ग्रामीण, 40 बीघा भूमि पर दबंगों का कब्जा, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

अरविंद यादव का कहना है कि कब्जाधारी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनकी वजह से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आसपास के किसानों के खेतों की मेड़ तोड़ना, जमीन पर जबरन कब्जा जमाना

Feb 21, 2026 - 21:45
38 Views
Sambhal : ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर ग्रामीण, 40 बीघा भूमि पर दबंगों का कब्जा, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
Sambhal : ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन के दरवाजे पर ग्रामीण, 40 बीघा भूमि पर दबंगों का कब्जा, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के गांव साकिन शोभापुर खालसा में ग्राम सभा की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी अरविंद यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि करीब 40 बीघा ग्राम सभा की भूमि पर एक ही परिवार के लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है।

अरविंद यादव का कहना है कि कब्जाधारी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनकी वजह से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आसपास के किसानों के खेतों की मेड़ तोड़ना, जमीन पर जबरन कब्जा जमाना और विरोध करने वालों को डराना-धमकाना उनकी रोजमर्रा की कार्यशैली बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन दिन के भीतर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अरविंद यादव ने कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं होती है, तो ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री तक जाएंगे।उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की बात होती है, तो उनकी ग्राम पंचायत में ऐसे लोगों पर कार्रवाई कब होगी। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि ग्राम सभा की जमीन को जल्द कब्जा मुक्त कराया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow