सम्भल में अपना दल (एस) की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति और जुड़े नए सदस्य

सम्भल में अपना दल (एस) की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति तय हुई। अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया और 25 लोग पार्टी में शामिल हुए।

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 21:22
5 Views
सम्भल में अपना दल (एस) की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति और जुड़े नए सदस्य

Report : उवैस दानिश, सम्भल

अपना दल (एस) ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को आदमपुर रोड स्थित जिला कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

जिलाध्यक्ष जावेद अशरफ ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का मंत्र देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए अगले सप्ताह से घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) को मजबूत करने और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री दीदी अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान करीब 25 लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बैठक में महिला मंच जिलाध्यक्ष बबीता भारद्वाज, युवा जिलाध्यक्ष अदीब अशरफ, सचिव हसन खान, असमोली विधानसभा अध्यक्ष अकरम, युवा जिला उपाध्यक्ष कामरान अंसारी, मोहम्मद अनीस, नदीम, आसिफ खान, शोएब सैफी, बिलाल सैफी, मोहम्मद नबी, लियाकत, आजम, आलम, दानिश, जाकिर, आरिश, शाखा जाटव, जीतू सैनी, राहुल सैनी, चमन वारसी, नसीम, नासिर और शहजाद खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow