हरदोई पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हरदोई आगमन पर भाजपा जिला प्रभारी कमलेश मिश्र का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में आगामी चुनाव और संगठन मजबूती पर रणनीति बनी।

By INA News Desk
Oct 6, 2026 - 23:39
7 Views
हरदोई पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला प्रभारी और निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र के पहली बार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा संडीला से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला बालामऊ, बघौली, लालपालपुर और खेतुई होते हुए लखनऊ चुंगी तक जारी रहा। विभिन्न पड़ावों पर एकत्र हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के समर्थन में नारे लगाए।

इसके बाद पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जनपद की सभी आठों विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया गया।

बैठक में कमलेश मिश्र ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर कभी वोटिंग मशीन पर संदेह जताते हैं, तो कभी देश के नियमों और व्यवस्थाओं को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता अब खोखले वादों के बजाय विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभ को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विपक्ष के भ्रामक दावों का तथ्यों के साथ जवाब दें और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का आधार बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के बल पर जिले में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस बैठक में नौमीश त्रिपाठी, विद्याराम वर्मा, रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, अजय शुक्ला, सौरव सिंह, महेंद्र सोनी, आकाश सिंह, अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, गोपाल त्रिपाठी, अमरेंद्र अर्कवंशी, सीमा बिस्वास, अदिति कुशवाहा, रितेश गुप्ता, अतुल सिंह, परेश लोहिया, आयुष सिंह, आजाद भदौरिया, आशुतोष बाजपेयी, डॉ अनुज गुप्ता, गांगेश पाठक, कपिल गुप्ता, संदीप अवस्थी, विनोद वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, ऋतुराज त्रिपाठी, प्रद्युम्न मिश्रा, हर्ष सविता, चित्रांश गुप्ता और अभिषेक चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow