Sambhal : होली से पहले मिलावट पर सख्ती: 250 किलो रसगुल्ला नष्ट, मिठाई इकाई सील

निरीक्षण के दौरान प्रेमपाल पुत्र शिवराज की रसगुल्ला निर्माण इकाई में सफेद रसगुल्ला का भंडारण अत्यंत अस्वच्छ एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों में पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के गं

By INA News Desk
Feb 21, 2026 - 21:42
63 Views
Sambhal : होली से पहले मिलावट पर सख्ती: 250 किलो रसगुल्ला नष्ट, मिठाई इकाई सील
Sambhal : होली से पहले मिलावट पर सख्ती: 250 किलो रसगुल्ला नष्ट, मिठाई इकाई सील

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के विरुद्ध जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने ग्राम भिरावटी, थाना धनारी क्षेत्र में स्थित एक मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रेमपाल पुत्र शिवराज की रसगुल्ला निर्माण इकाई में सफेद रसगुल्ला का भंडारण अत्यंत अस्वच्छ एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों में पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए मौके पर ही 250 किलोग्राम सफेद रसगुल्ला नष्ट कराया गया। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए खाद्य कारोबार को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए।इसके अतिरिक्त, संबंधित खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई में विभागीय टीम के रूप में मानवेन्द्र सिंह (सहायक आयुक्त, खाद्य), राजेश कुमार सिंह एवं सुधीर कुमार सिंह (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे केवल स्वच्छ एवं प्रमाणित प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थों की खरीद करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow