Sambhal : सम्भल में ‘यादव की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ उबाल, यादव समाज का धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि फिल्म में यादव समाज को लेकर दिखाए गए दृश्य और संवाद आपत्तिजनक हैं, जो समाज की गरिमा और छवि को ठेस पहुंचाते हैं। उनका आ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल–बहजोई में फिल्म यादव की लव स्टोरी को लेकर विरोध तेज हो गया है। भारत सिंह यादव के नेतृत्व में यादव समाज और यादव संघ के सैकड़ों लोगों ने बहजोई–चंदौसी बाईपास स्थित बड़े फील्ड मैदान, मुख्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि फिल्म में यादव समाज को लेकर दिखाए गए दृश्य और संवाद आपत्तिजनक हैं, जो समाज की गरिमा और छवि को ठेस पहुंचाते हैं।
उनका आरोप है कि फिल्म में गलत तथ्यों के साथ भ्रामक और अशोभनीय सामग्री दिखाई गई है, जिससे समाज के प्रति गलत संदेश फैल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यादव समाज के लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना समाप्ति के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और इसके निर्माण व प्रदर्शन से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया
What's Your Reaction?











