Bajpur : पीपलपड़ाव रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में भी गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मा

Feb 21, 2026 - 21:51
43 Views
Bajpur : पीपलपड़ाव रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Bajpur : पीपलपड़ाव रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। पीपलपड़ाव रेंज के अंतर्गत तिलपुरी गांव क्षेत्र में एक विशाल काय हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।वन विभाग द्वारा हाथ की मौत की हर पहलू से जांच की जा रही है। वन विभाग द्वारा शिकारीयों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में एक हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वनक्षेत्राधिकारी पीसी जोशी अपनी टीम एवं फोर्सगार्ड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि हाथी की मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आसपास के क्षेत्र में भी गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामला प्राकृतिक मौत का है या फिर किसी अन्य कारण तथा तथा कहीं शिकारी का तो नहीं है। वन विभाग द्वारा हाथी की मौत को लेकर गंभीरता से हर पहलू की जांच की जा रही है।

Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow