Bajpur : खटीमा की तर्ज पर हो बाजपुर के राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण
खटीमा की तर्ज पर बाजपुर के राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण किये जाने की माँग को लेकर राज्य आन्दोलकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी परिषद के प्रदेश मंत्री ह
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर : खटीमा की तर्ज पर बाजपुर के राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण किये जाने की माँग को लेकर राज्य आन्दोलकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी परिषद के प्रदेश मंत्री हरीश भट्ट की अगुवाई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में राज्य आन्दोलनकारियों ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में राज्य आन्दोलनकारियों का नये शासनादेश के अनुसार चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिसमें वर्ष 2021 तक प्राप्त आवेदनों पर विचार किया जा रहा है।
पूर्व में दिये साक्ष्यों के आधार पर खटीमा के राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण हो चुका है। उन्होंने खटीमा की तर्ज पर प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर बाजपुर के राज्य आन्दोलनकारियों का चिन्हीकरण कर प्रमाण पत्र जारी करने की माँग की है। इस मौके पर मकसूद, बहादुर सिंह भण्डारी, लाला सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, रमेश नाथ गोस्वामी, नन्दलाल काम्बोज, विकास गुप्ता, राजेन्द्र ठक्कर, जयपाल रावत, जगदीश कान्त, महेन्द्र पाल शर्मा, देवेन्द्र पाल शर्मा, प्रवीण सक्सैना, तनवीर खां आदि थे।
Also Click : Hardoi : ग्रामीण चौपाल में सीडीओ ने एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, 153 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया
What's Your Reaction?











