Bajpur : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जगरूकता शिविर आयोजन किया गया
लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों को कितनी गंभीरता से समझते हैं।मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को देश की शासन व्यव
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में ग्राम प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता में श्री राधा कृष्ण गौ सेवा सदन ट्रस्ट ग्राम लखनपुर बाजपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है जहां जनता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों को कितनी गंभीरता से समझते हैं।मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को देश की शासन व्यवस्था में भागीदारी का अवसर देता है यही कारण है कि मतदान को लोकतंत्र की आत्मा कहा गया है।राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को पूरे देश में बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया जाता है इस दिन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना, नए मतदाताओं को प्रेरित करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक समाज तभी बनता है जब परिवार के सभी सदस्य मतदान को प्राथमिकता दें। माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों को लोकतंत्र और मतदान के महत्व के बारे में शिक्षित करें तथा नालसा हेल्पलाइन न०15100 की जानकारी दी गई। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता निशा परवीन,संगीता, अलाउद्दीन, हरपाल सिंह, सुरेश कुमार,गोविंद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन
What's Your Reaction?











