Uttrakhand : सेना दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
यह शिविर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में हुआ। पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने एनसीसी के छात्र-छात्राओं को जान
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर ने सेना दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर आयोजित किया। यह शिविर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में हुआ। पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने एनसीसी के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य देश के बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करना, उनके निस्वार्थ सेवाभाव को याद रखना, नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना और सेना तथा जनता के बीच संबंध मजबूत करना है। यह दिन भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा के पदभार ग्रहण करने की याद दिलाता है। शिविर में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर डॉ. पंकज कुमार (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर), के.सी. जोशी, पराविधिक कार्यकर्ता निशा परवीन, संगीता और दर्जनों एनसीसी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











