Saharanpur : नागल पुलिस की सटीक कार्रवाई, गौकशी की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक फरार आरोपी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, गौकशी

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 19:31
67 Views
Saharanpur : नागल पुलिस की सटीक कार्रवाई, गौकशी की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur : नागल पुलिस की सटीक कार्रवाई, गौकशी की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात ग्राम शीतलखेड़ा हाईवे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ईंख के खेत में गौकशी की योजना बना रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मौके से दबोच लिया।

घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक फरार आरोपी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई, जिससे गौकशी की साजिश पूरी तरह नाकाम हो गई।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow