Saharanpur : सहारनपुर में पुलिस पर गिरेबान पकड़ने वाला युवक राहुल शर्मा गिरफ्तार, माफी मांगी
युवकों का आरोप था कि पुलिस बिना ठोस आधार के उन्हें पकड़ने आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि एसएसपी के आदे
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी स्थित एक डेयरी परिसर में पुलिस और युवकों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में 112 पुलिस टीम नशे में धुत युवकों को रोकने गई थी, लेकिन एक युवक ने सिपाही की गिरेबान पकड़ ली और मारपीट की। सिपाही की जैकेट की चेन भी खोल दी गई।
युवकों का आरोप था कि पुलिस बिना ठोस आधार के उन्हें पकड़ने आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर युवक राहुल शर्मा और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद राहुल शर्मा ने अपनी गलती मान ली और माफी मांग ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। यह घटना सड़क पर नशे में युवकों के व्यवहार और पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई।
What's Your Reaction?


