Saharanpur : गंगोह में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियां बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर पर छापा
हरियाणा की टीम ने पहले गंगोह के हमजा गढ़ निवासी सादिक को नशीली गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सादिक ने गुलाम औलिया निवासी आरिफ से ये गोलियां
सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे में हरियाणा के करनाल एंटी नारकोटिक्स टीम ने अवैध नशीली गोलियां बेचने के मामले में अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में दहशत फैल गई।
सूत्रों के अनुसार हरियाणा की टीम ने पहले गंगोह के हमजा गढ़ निवासी सादिक को नशीली गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सादिक ने गुलाम औलिया निवासी आरिफ से ये गोलियां खरीदने की जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस टीम गंगोह पहुंची और संबंधित मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान दो मेडिकल स्टोर संचालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्टोर से दवाइयों के रिकॉर्ड और स्टॉक की गहन जांच की। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये
What's Your Reaction?











