Uttrakhand : हल्द्वानी होटल में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी और बेटा घायल
घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। काठगोदाम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू क
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
काशीपुर के पैगा क्षेत्र के निवासी किसान सुखवंत सिंह (40) ने हल्द्वानी के गौलापार इलाके स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे में उनकी पत्नी प्रदीप कौर और बेटा गुरसेज सिंह भी मौजूद थे। गोली चलने से छर्रे लगने के कारण दोनों घायल हो गए। मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई।
घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। काठगोदाम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों के अनुसार सुखवंत सिंह प्रॉपर्टी धोखाधड़ी से परेशान थे। उनसे करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन का बैनामा किया गया था। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर आकर धोखाधड़ी करने वालों पर आरोप लगाए और पुलिस पर कार्रवाई न करने की शिकायत की। इस वजह से घटना हुई बताई जा रही है।
Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये
What's Your Reaction?











