Saharanpur : सहारनपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग में फर्जी रोयल्टी चढ़ाने का बड़ा खेल चल रहा है, बागपत से जुड़ा नेटवर्क
छोटे ठेकेदार अपनी रोयल्टी चढ़वाने के लिए महफूज के पास जाते हैं। महफूज उन रोयल्टी की फोटो बागपत में बैठे सरगना को व्हाट्सएप पर भेज देता है। सरगना यूपी मा
सहारनपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ऑनलाइन रोयल्टी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार विभाग में कार्यरत महफूज नाम का व्यक्ति ठेकेदारों की फाइलों में रोयल्टी चढ़ाने का काम करता है। वह फर्जी रोयल्टी का कारोबार भी चलाता है।
छोटे ठेकेदार अपनी रोयल्टी चढ़वाने के लिए महफूज के पास जाते हैं। महफूज उन रोयल्टी की फोटो बागपत में बैठे सरगना को व्हाट्सएप पर भेज देता है। सरगना यूपी माइनिंग विभाग की साइट को हैक कर आईडी से रोयल्टी और आईएसटीपी (इनवॉइस सहित टैक्स पेमेंट) डाउनलोड कर महफूज को भेज देता है। महफूज इन रोयल्टी को आरसीसी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों की फाइलों में सस्ते रेट पर चढ़ा देता है।
जब असली मालिक या ट्रांसपोर्टर रोयल्टी चढ़वाने जाता है तो वह पहले से अमान्य हो जाती है या किसी अन्य फाइल में पहले से इस्तेमाल हो चुकी दिखती है। इससे ठेकेदार या ट्रांसपोर्टर को विभाग में 6 गुना जुर्माना (पेनल्टी) देना पड़ता है। ज्यादातर पेनल्टी ट्रांसपोर्टर को ही चुकानी पड़ती है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार सहारनपुर में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन रोयल्टी चोरी का यह खेल चल रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत महफूज बागपत के हैकर के माध्यम से इसे अंजाम दे रहा है।
Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया
What's Your Reaction?









