Sitapur : विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी- प्रभारी मंत्री
एक निजी होटल में प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह योजना विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सरकार की मंशा और ग्रामीण उत्थान पर
सीतापुर में प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण कार्यक्रम के रूप में नहीं बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप है। इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का निश्चित रोजगार मिलेगा, यानी 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी। साथ ही खेती के कार्यों के लिए 60 दिन अलग से आरक्षित हैं, जिससे कुल 185 दिनों की रोजगार गारंटी कानूनी अधिकार बन गई है। किसानों के हितों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
एक निजी होटल में प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह योजना विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सरकार की मंशा और ग्रामीण उत्थान पर विस्तार से विचार रखे। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि योजना भ्रष्टाचार मुक्त होगी और अंत्योदय के आधार पर गांव के गरीब को उनका हक मिलेगा। पहले भुगतान में मजदूरों को बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब 7 दिनों में भुगतान न होने पर ब्याज सहित राशि दी जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पत्रकारों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विधायक/राज्यमंत्री सदर राकेश राठौर, विधायक/राज्यमंत्री हरगांव सुरेश राही, विधायक रामकृष्ण भार्गव, विधायक मनीष रावत, विधायक आशा मौर्य, विधायक शशांक त्रिवेदी, विधायक ज्ञान तिवारी, विधायक निर्मल वर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के नेता आरपी सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, प्रदेश महामंत्री ताराचंद्र पटेल, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर कश्यप, जिला अध्यक्ष लोजपा (रामविलास) शरद तिवारी, सुहेलदेव समाज पार्टी के कुलदीप रावत सहित एनडीए सहयोगी दलों के नेता, कार्यक्रम संयोजक रमेश भार्गव दीपू, सहसंयोजक नैमिष रत्न तिवारी, उदित बाजपेई, जया सिंह, विश्राम सागर राठौर और अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद रहे।
Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया
What's Your Reaction?











