Udham Singh Nagar : मंडल आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया
प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति जांची और नियमित क्षेत्र से जुड़ी पत्रावलियों का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों और पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से कि
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उधम सिंह नगर में कुमाऊं मंडल आयुक्त और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति जांची और नियमित क्षेत्र से जुड़ी पत्रावलियों का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदनों और पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा में ई-मानचित्र प्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्धारित समय सीमा में ही मानचित्रों पर निर्णय लिया जाए। प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति और राजस्व वसूली पर ध्यान देते हुए वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा।
प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। चल रहे, प्रस्तावित और पूर्ण हुए कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की जांच की। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में 17.71 करोड़ रुपये से बन रहे जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने और समय सीमा में पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। एनएच-87 डीडी चौक से त्रिशूल चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। संबंधित संस्था को कार्य में गति लाने और यातायात सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ जन शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेंद्र चौधरी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, अभय प्रताप सिंह, गौरव पांडे, रविंद्र जुआठा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्राधिकरण नरेंद्र नवानी, जल संस्थान तरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
Also Click : Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर परिसर में नई दर्शन व्यवस्था, रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
What's Your Reaction?











