Udham Singh Nagar : कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की भट्टी पर छापा, अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने सुच्चा सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी को रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण जैसे दो लोहे के ड्रम, चार प्लास्टिक पाइप, दो एल्यू
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उधम सिंह नगर जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों में डर फैल गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चल रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे छापेमारी की।
पुलिस ने सुच्चा सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी को रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण जैसे दो लोहे के ड्रम, चार प्लास्टिक पाइप, दो एल्यूमिनियम के चकोर पाइप, दो पीले प्लास्टिक जार बरामद हुए। साथ ही लगभग 21 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। मौके पर करीब 3000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, योगेश पांडे और रमेश बांग्याल शामिल थे। इस तरह की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश जारी है और इलाके में लोगों को राहत मिल रही है।
What's Your Reaction?











