Hardoi : हरदोई पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए

थाना कछौना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग खजोहना गांव में शराब लेकर आ गए हैं और इसे बेचने के लिए हरदोई-लखनऊ मार्ग से बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कटियामऊ-खजोहना मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। चेकिंग के

May 24, 2026 - 21:43
24 Views
Hardoi : हरदोई पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए
Hardoi : हरदोई पुलिस ने हरियाणा से बिहार जा रही अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए

हरदोई में अवैध शराब तस्करों को पकड़ा गया। पुलिस ने हरियाणा से बिहार ले जा रही शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से बड़ी मात्रा में शराब, नकदी और चार कारें भी बरामद हुईं।

थाना कछौना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग खजोहना गांव में शराब लेकर आ गए हैं और इसे बेचने के लिए हरदोई-लखनऊ मार्ग से बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कटियामऊ-खजोहना मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। चेकिंग के दौरान खजोहना की ओर से आ रही गाड़ियों को रोका गया।

पुलिस ने जमीर, अम्बार और बबलू नाम के तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 3276 पव्वा ऑल सीजन, 594 बोतल ऑल सीजन, 168 बोतल रॉयल स्टैग शराब, 18600 रुपये नकद और चार अर्टिगा कारें जब्त की गईं। बाकी साथी मौके से भाग निकले।

पूछताछ में पता चला कि ये लोग हरियाणा के सोनीपत से शराब लाकर बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में बेचते थे। मुख्य सूत्रधार अमित उर्फ मीते है जो हर ट्रिप पर सात हजार रुपये देता था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow