Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

मिली जानकारी के अनुसार, मंझरा खंबारी गांव का रहने वाला रंजीत सिंह अपनी बाइक से अपने मामा, मामी और उनकी चार महीने की बेटी को लेकर दवाई दिलाने के लिए रामपुर के स्वार इलाके में जा रहा था। इसी दौरान बाजपुर-दोराहा मार्ग पर सामने से आ रही एक ते

May 24, 2026 - 20:58
53 Views
Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के दोराहा रोड पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दंपति और उनकी चार महीने की बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंझरा खंबारी गांव का रहने वाला रंजीत सिंह अपनी बाइक से अपने मामा, मामी और उनकी चार महीने की बेटी को लेकर दवाई दिलाने के लिए रामपुर के स्वार इलाके में जा रहा था। इसी दौरान बाजपुर-दोराहा मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में नगदपुरी पहाड़पुर गांव के निवासी जगत सिंह, उनकी पत्नी अंजलि, चार महीने की बेटी नित्या और रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि मासूम बच्ची बाइक से उछलकर कार पर जा गिरी। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Click : मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के विकास बाबू यानी अभिनेता चंदन रॉय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गाड़े झंडे, नई फिल्म 'आरजे बस्तर' के साथ मचाया धमाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow