Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल

ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर

By INA News Desk
May 24, 2026 - 21:21
17 Views
Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल
Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सतौथा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार पति, पत्नी और उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के कम्पील थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अकबरपुर गढ़िया गांव के निवासी विनोद, उनकी पत्नी रूबी और बेटा पीयूष एक मन्नत पूरी होने पर मंदिर में घंटा चढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हरपालपुर क्षेत्र के सतौथा गांव के पास सर्विस लेन पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल हरदोई के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी ली और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow