Hardoi : गर्रा नदी में नहाते समय डूबा युवक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

परिजन तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। मृतक अ

May 24, 2026 - 21:19
18 Views
Hardoi : गर्रा नदी में नहाते समय डूबा युवक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
Hardoi : गर्रा नदी में नहाते समय डूबा युवक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी में नहाते समय एक अठारह वर्ष के युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सवायजपुर के रम्पुरा खम्हरिया गाँव का रहने वाला गौरव अपने खेत से चारा बेचकर घर वापस लौट रहा था। दोपहर के समय वह रास्ते में गर्रा नदी के पास रुका और नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह अचानक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। नदी किनारे मौजूद कुछ ग्रामीणों ने जब उसे डूबते हुए देखा, तो वे तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने करीब पैंतीस मिनट तक पानी में खोजबीन की, जिसके बाद गौरव को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला गया। परिजन तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी के काम में मदद करता था। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow