Hardoi : गंगा नदी में नहाने गई बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत, सहेलियों के साथ गई थी घाट

जूली का परिवार बेहद गरीब है और उसके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद माँ और भाई-बहनों ने बहुत तंगी में उसे पाला था। जूली अपने चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी। इस हादसे के बाद माँ और भाई-बहनों का रो-रोकर

By INA News Desk
May 24, 2026 - 21:17
27 Views
Hardoi : गंगा नदी में नहाने गई बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत, सहेलियों के साथ गई थी घाट
Hardoi : गंगा नदी में नहाने गई बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत, सहेलियों के साथ गई थी घाट

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ कटरी परसोला के मजरा शेखनपुरवा गाँव के पास बहने वाली गंगा नदी में नहाते समय एक बारह वर्ष की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान शेखनपुरवा निवासी जूली के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद से पूरे गाँव और पीड़ित परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय जूली अपने गाँव के ही छह-सात बच्चों के साथ गंगा नदी में नहाने गई थी। घाट पर बच्चों के साथ कोई भी बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था और सभी बच्चे अकेले ही नदी में नहा रहे थे। नहाते समय जूली अचानक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत उसे बचाने के लिए नदी की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद जूली को गहरे पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत बेहोशी की हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जूली का परिवार बेहद गरीब है और उसके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। पिता की मौत के बाद माँ और भाई-बहनों ने बहुत तंगी में उसे पाला था। जूली अपने चार भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी। इस हादसे के बाद माँ और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का यह हिस्सा बेहद गहरा है, इसके बावजूद यहाँ पुलिस या स्थानीय प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। घाट पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही निगरानी के लिए किसी सुरक्षाकर्मी या गोताखोर की तैनाती की गई थी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए घाटों पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए जाएं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement