Mussoorie : मसूरी के कैमल्स बैक रोड के जंगलों में लगी भीषण आग, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

मसूरी वन विभाग के वन अधिकारी अमित कुवंर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगाने का काम कर

By INA News Desk
May 24, 2026 - 21:03
47 Views
Mussoorie : मसूरी के कैमल्स बैक रोड के जंगलों में लगी भीषण आग, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
Mussoorie : मसूरी के कैमल्स बैक रोड के जंगलों में लगी भीषण आग, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

पहाड़ों की रानी मसूरी के प्रसिद्ध कैमल्स बैक रोड क्षेत्र में जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के जंगलों में फैल गई, जिससे बड़ी मात्रा में वन संपदा जलकर राख हो गई। आग लगने से आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में भी खतरे की स्थिति पैदा हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग मसूरी की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से अभियान शुरू किया। वन कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास जारी रखे, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने और तेज हवा चलने के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मसूरी वन विभाग के वन अधिकारी अमित कुवंर ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर जंगलों में आग लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

जंगलों में फेंकी गई जलती हुई बीड़ी-सिगरेट या अन्य ज्वलनशील वस्तुएं आग का मुख्य कारण बन रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि जंगलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और ऐसी गतिविधियों से बचें जिससे आग लगने का खतरा हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल गर्मियों में मसूरी के जंगल आग की चपेट में आ जाते हैं, जिससे पर्यावरण और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंचता है। लोगों ने वन विभाग से जंगलों की निगरानी बढ़ाने और आग लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Also Click : मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के विकास बाबू यानी अभिनेता चंदन रॉय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गाड़े झंडे, नई फिल्म 'आरजे बस्तर' के साथ मचाया धमाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement