Bajpur : दिव्यांग किसान के साथ गांव के लोगों ने की मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग
कनौरी गांव के रहने वाले फरजन्द अली पैरों से दिव्यांग हैं और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार, वह सुबह के समय अपने खेत में पानी लगाने के लिए सरकारी नलकूप के पास गए थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले यासीन, नरेन औ
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के कनौरी गांव में खेत पर पानी लगाने गए एक दिव्यांग युवक के साथ गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में दोराहा पुलिस चौकी में नामजद शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
कनौरी गांव के रहने वाले फरजन्द अली पैरों से दिव्यांग हैं और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार, वह सुबह के समय अपने खेत में पानी लगाने के लिए सरकारी नलकूप के पास गए थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले यासीन, नरेन और अल्फेज वहां पहुंच गए और बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के चेहरे पर घूंसे मारे और डंडों से पैरों पर वार किया, जिससे उनके घुटनों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल अवस्था में पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?




