Bajpur : ईद-उल-अजहा त्योहार को शांति और भाईचारे से मनाने के लिए पुलिस की बैठक

उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने समाज में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की बात क

May 24, 2026 - 20:57
 0  9
Bajpur : ईद-उल-अजहा त्योहार को शांति और भाईचारे से मनाने के लिए पुलिस की बैठक
Bajpur : ईद-उल-अजहा त्योहार को शांति और भाईचारे से मनाने के लिए पुलिस की बैठक

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर कोतवाली में आगामी ईद-उल-अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने समाज में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की बात कही। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर लियाकत अली, सभासद सादिक अली, आसिफ अली, जुम्मा भारती, निजाम अली, शमशाद प्रधान के साथ-साथ पुलिस बल से उपनिरीक्षक देवेंद्र मरनाल, उपनिरीक्षक कैलाश चंद नगरकोटी, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह और प्रवीण कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के विकास बाबू यानी अभिनेता चंदन रॉय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गाड़े झंडे, नई फिल्म 'आरजे बस्तर' के साथ मचाया धमाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow