Bajpur : फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले युवक का पुलिस ने किया चालान
उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि सूचना देने के बाद युवक ने अपना फोन बंद कर लिया था। पुलिस ने जब विस्तार से जाँच की तो फोन करने वाले की पहचान संजय नगर निवासी युग बंसल पुत्र राजीव बंसल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक को कोतवाली
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर कोतवाली पुलिस को आपातकालीन नंबर 112 पर एक व्यक्ति ने फायरिंग होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची, लेकिन जाँच करने पर पता चला कि वहाँ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि सूचना देने के बाद युवक ने अपना फोन बंद कर लिया था। पुलिस ने जब विस्तार से जाँच की तो फोन करने वाले की पहचान संजय नगर निवासी युग बंसल पुत्र राजीव बंसल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और पुलिस को गुमराह करने व गलत जानकारी देने के आरोप में पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान काट दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करें।
What's Your Reaction?









