Sambhal : इकरा हसन पर FIR को लेकर भड़के बर्क, बोले- जनता की आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील

उन्होंने कहा कि सम्भल हिंसा के दौरान जब उन्होंने जनता के साथ खड़े होकर विरोध किया था, तब उनके और उनके परिवार के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनका वह अदालत में सामना कर रहे हैं। बर्क ने कहा कि राजनीति में उन्हें अपने बुजुर्गों से सच और हक़ की लड़ा

May 24, 2026 - 20:56
 0  34
Sambhal : इकरा हसन पर FIR को लेकर भड़के बर्क, बोले- जनता की आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील
Sambhal : इकरा हसन पर FIR को लेकर भड़के बर्क, बोले- जनता की आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की अपील

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद Ziaur Rahman Barq ने कैराना सांसद Iqra Hasan पर दर्ज चार FIR को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। बर्क ने कहा कि जब भी कोई जनप्रतिनिधि जनता के हक़ और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसके खिलाफ “झूठी और गलत कार्रवाई” की जाती है।

उन्होंने कहा कि सम्भल हिंसा के दौरान जब उन्होंने जनता के साथ खड़े होकर विरोध किया था, तब उनके और उनके परिवार के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनका वह अदालत में सामना कर रहे हैं। बर्क ने कहा कि राजनीति में उन्हें अपने बुजुर्गों से सच और हक़ की लड़ाई लड़ने का उसूल मिला है और वह सड़क से लेकर संसद तक जनता की आवाज उठाते रहेंगे। सपा सांसद ने कहा कि इकरा हसन ने भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विधायक और सांसद भी जनता के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो फिर लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

बर्क ने इसे संविधान और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं बताया। वहीं ईद-उल-अजहा को लेकर बर्क ने मुस्लिम समाज से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्योहार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी और अल्लाह की रज़ा की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से नमाज और कुर्बानी सुकून और अमन के साथ करने की अपील की। बर्क ने खास तौर पर कहा कि कोई भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करे, जिससे दूसरे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने भरोसा जताया कि मुस्लिम समाज कानून और सामाजिक सौहार्द का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएगा।

Also Click : मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के विकास बाबू यानी अभिनेता चंदन रॉय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर गाड़े झंडे, नई फिल्म 'आरजे बस्तर' के साथ मचाया धमाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow